देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। चोपदार समाज (द्वितीय) निःशुल्क विवाह सम्मेलन चांदली 11 फरवरी 2027 को अयोजित होने जा रहा है। जिसकी बैठक सम्पन्न हुई जिसमें ध्वज स्थापन की बोली 63000 ₹ में मोहन लाल आश्रमीय (टोडारायसिंह) कै बोली छुटी। बोली के पश्चात मोहन आश्रमीय वालो को साफा,माला, ध्वज के साथ घोड़ी पर बैठा कर साफा बांधा कर गाजे बाजे कै साथ जुलूस निकला गया जो मातेश्वरी की परिक्रमा मार्ग पर होता हुआ चोपदार समाज की धर्मशाला तक पहुंचा। इसके बाद श्री आश्रमीय द्वारा ध्वज की स्थापना की गई। समाज कै सभी पंचो ने एक राई होकर विवाह सम्मेलन को अच्छे से अच्छा करने का निर्णय किया। इसी कै साथ समाज के प्रभूत नागरिक को द्वारा समाज की धर्मशाल प्रागण में वृक्ष रोपण किया गया। हेमराज पंवार कनवाडा वाले ने बताया की इस मौके पर विवाह सम्मेलन कि कार्य समिति और बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।







